बीकानेर पुलिस ने डॉक्टर को धमकी देने वाले को पकड़ा
बीकानेर में नया शहर थाना क्षेत्र एरिया में डॉक्टर श्याम अग्रवाल से 25 लाख रुपए फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी भवानी को पकड़ा है थाना अधिकारी विक्रम तिवारी ने बताया कि भवानी मास्टरमाइंड विष्णु साद का रिश्तेदार है इस मामले में विष्णु साध और अभिषेक कुमार भी है जिनकी तलाश की जा रही है डॉक्टर अग्रवाल के बताए अनुसार 24 जुलाई की रात्रि कुछ युवक उनके अस्पताल आए और 25 लाख की फिरौती के साथ हर माह ₹100000 की बंदी देने का दबाव बनाया मना करने पर जान से मारने की धमकी दी थी अगले दिन आरोपी दोबारा फिर क्लीनिक में पहुंचे और चेंबर में घुसकर धमकाया भी था क्लीनिक के सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद भी हो गई डॉक्टर ने धमकी का ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड करके पुलिस को सुपुर्द किया था पुलिस ने नामजद आरोपी सहित कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।