बीकानेर महिला के गले से चैन छीनने के दो आरोपियों को पकड़ा।
बीकानेर के कोर्ट गेट थाना पुलिस ने एक महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग के मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को पीड़िता कमला देवी पत्नी ताराचंद बावरी निवासी पटेल नगर पवनपुरी ने थाने में रिपोर्ट दी और बताया कि डीआरएम ऑफिस के आगे से जा रही थी इसी दौरान पीछे से आए दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार उसके गले में पहनी सोने की चेन तोड़ कर ले गए और मौके से फरार हो गए पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की और अलग-अलग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज और सूचना इकट्ठा करती हुई चैन स्नैचिंग की घटना में राहुल उर्फ कालू पुत्र राजेंद्र भार्गव उम्र 29 साल रायसिंहनगर निवासी और अजय कुमार पुत्र किशन लाल जाती मिरासी निवासी गंगानगर को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
