दुखद खबर ऊंट ने अपने मालिक का सर जबड़े में जकड़ा और चंबा डाला किसान के दर्दनाक मृत्यु।
बीकानेर के पड़ोसी जिले चूरू से एक दुखद खबर निकाल कर आई है जहां पर एक किसान की उसी के ऊंट ने जान ले ली और ऊंट ने अपने मालिक का सर जबड़े में दबा लिया और तरबूज की तरह तोड़ दिया ऊंट ने कई बार किसान को हवा में उछाला और फिर जमीन पर फेंक दिया जिसकी वजह से मौके पर ही किसान की मृत्यु हो गई फिलहाल ऊंट को एक पेड़ से बांध दिया गया है परिवार के लोग अब उसकी जान लेने की तैयारी में जुट गए हैं इसी तरह का एक में मामला पहले बीकानेर में भी घटित हो चुका है ।
चुरू जिले की सरदारशहर थाना पुलिस ने बताया कि सरदारशहर तहसील के अजीत सर गांव में रहने वाले रामलाल ने करीब 1 महीने पहले चुरू जिले के एक व्यक्ति से ऊंट खरीदा था उसे कुछ दिन तक घर के नजदीक खेत में बांध रखा और कुछ दिन से काम लिया जा रहा था ऊंट गाड़ी की मदद से रामलाल मजदूरी का कार्य करता था और अपने परिवार का पेट पलता था रामलाल के तीन बच्चे भी हैं शनिवार को रामलाल खेत में बंधे हुए ऊंट को ऊंट गाड़ी में बांधने की तैयारी कर रहा था और इसी दौरान ऊंट को गुस्सा आ गया उसने रामलाल को धक्का देकर गिरा दिया और उसके बाद जब रामलाल उठा तो रामलाल का सिर पकड़ लिया जबड़े में फंसा हुआ रामलाल चीखता रहा लेकिन कुछ ही सेकंड में उसकी मृत्यु हो गई ऊंट ने रामलाल की खोपड़ी पिचकादी और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई परिवार के लोगों ने बाद में ऊंट को काबू करने की कोशिश की लेकिन वह काफी देर तक रामलाल की लाश के पास ही बैठा था उसके बाद परिवार के लोगों ने उसे खेजड़ी के एक पेड़ से बांध दिया लेकिन तभी उसने किसी पर हमला नहीं किया फिलहाल उसे खेजड़ी के पेड़ से बंधा हुआ है अब परिवार के लोगों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है और उसको मारने की तैयारी की जा रही है
पशु मालिकों के अनुसार ऊंट सबसे संवेदनशील पशु होता है अगर वह जरा सा भी गुस्से में आ जाए तो उसे काबू में करना बहुत मुश्किल होता है ऊंट के हमला करने और काटने से कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है।