बीकानेर घर में घुसकर व्यापारी से फिरौती मांगने वालों को पुलिस ने पकड़ा।
बीकानेर के नोखा में जबरदस्ती घर में घुसकर ₹50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में नोखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
आरोपियों की कब्जे से ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जप्त की है पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को नोखा निवासी शंकर लाल सोनी पुत्र रामूराम ने इस मामले को लेकर लिखित रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया कि मैं महादेव गोल्ड के नाम से सोने चांदी का व्यापार करता हूं 27 जुलाई की शाम के समय करीब 6:30 बजे मेरी पत्नी ललिता घर पर थी तभी चार-पांच गाड़ियों में सवार होकर बदमाश लोग मेरे घर में जबरदस्ती घुस गए जिसमें मदन बिश्नोई पुत्र बंशीलाल बिश्नोई नोखा निवासी वह सुरेश कुमार सूशिया शिकारी निवासी नोखा पवन बिश्नोई व सुभाष खदाव निवासी कुदसू अन्य 8 -10 व्यक्ति थे सभी एक राय होकर मेरी पत्नी ललिता पर जान लेवा हमला कर दिया इनमें से सुरेश के हाथ में पिस्टल भी थी इन सभी ने मेरे घर के आंगन में आकर मेरी पत्नी को पिस्तौल दिखाकर धमकी दी कि हम संदीप पारीक निवासी डूंगरगढ़ के आदमी है और उसने हमें भेजा है तेरे पति शंकर लाल को बाजार में लेकर गोल्ड का व्यापार करना है तो हमें हर महीने फिरौती की रकम देनी होगी परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने 50 लाख रुपए की मांग की मेरी पत्नी वह मेरे परिवार के लोगों ने बचाओ बचाओ चिल्ला ने पर मेरे पड़ोस से मेरा भाई गणपत मनोज भाग कर आए तथा पड़ोस में रहने वाले लोग इकट्ठा हो जाने के कारण आरोपी गाड़ियों में सवार होकर मुझे वह मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए ।
परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थाना अधिकारी अमित कुमार द्वारा शुरू की गई थी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और टीम का गठन करके आरोपियों की तलाश व गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सिंह सानधु वह हिमांशु शर्मा वृत्ता अधिकारी नोखा के निकट सुपरविजन में थाना अधिकारी अमित कुमार और टीम द्वारा मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की तथा तलाश शुरू की गई मामले में आरोपी सुनील व पवन खीचड़ को टीम थाना नोखा द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए दस्तयाब किया घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है