February 12, 2026

बीकानेर डूबने से 2 जनों की मृत्यु।

0
IMG_20250330_113739

बीकानेर के उदारामसर गांव में खेत में कार्य कर रहे एक मजदूर की डिग्गी में गिरने से दर्दनाक मृत्यु हो गई मृतक के पिता की रिपोर्ट पर  गंगा से थाना पुलिस में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है मृतक सांवरमल जाट मूल रूप से नोखा का रहने वाला था उधरामसर में कुलदीप यादव के खेत में सांवरमल पिछले 3 साल से कार्य कर रहा था ।

रविवार की रात्रि वह खेत में पानी देने के लिए डिग्गी के नजदीक गया था लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया भामटसर निवासी पिता पूर्णाराम की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि पैर फिसलने से वह डिग्गी में जा गिरा उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी पिता पूर्णाराम जाट की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द  कर दिया गया है मामले की जांच हेड कांस्टेबल सर्वा सिंह को सुपुर्द की गई है।

दूसरा मामला पूगल से है जहां पर इंदिरा गांधी नहर में डूबने से एक 25 साल के युवक की मृत्यु हो गई मृतक मदनलाल मेघवाल के भाई कालूराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी और बताया कि नहर में गिरने से मदन डूब गया था उसे बाहर निकाला तो वह मृत अवस्था में था उसका सब गूगल के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *