February 12, 2026

स्कूल हादसे के बाद अलर्ट  हुआ शिक्षा विभाग जारी की गाइडलाइन

0
IMG_20250330_113712

राजस्थान में झालावाड़ में स्कूल हादसे के बाद शिक्षा विभाग ने राज्य में स्कूल सुरक्षा को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी कर दी है स्कूलों की नाजुक स्थिति और मानसून के खतरे को देखते हुए शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं प्रदेश के किसी भी जिले या ब्लॉक में यदि भारी बारिश की चेतावनी जारी होती है तो संबंधित जिला कलेक्टर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से दो दिन के लिए शासकीय  एवं निजी विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर सकते हैं यह अवकाश केवल छात्रों के लिए होगा शिक्षकों और नॉन टीचिंग स्टाफ को स्कूल में आना अनिवार्य होगा अगर स्कूल भवन स असुरक्षित है तो उसमें छात्रों को नहीं बैठाया जाएगा ऐसी स्थिति में पढ़ाई के लिए सुरक्षित अन्य स्थान की टेंपरेरी व्यवस्था की जाएगी राज्य के हर विद्यालय का भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जाएगा विद्यालय प्रबंधन को भवन की सुरक्षा के संबंध में रिपोर्ट जारी करनी होगी शिक्षा विभाग द्वारा भवन सुरक्षा सर्वेक्षण के आदेश के तहत सभी अधिकारी और कर्मचारियों का अवकाश स्थगित किया है बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने प्रतिबंधित है सरकारी और निजी विद्यालयों से जुड़े सभी जिम्मेदार अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर निर्देशित किया है कि वह आवश्यकता पड़ने पर ही बच्चों को स्कूल भेजें और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *