बीकानेर मां बेटे ने कुल्हाड़ी से वार करके महिला का सिर फोड़ा मामला दर्ज
पशुओं को चराने के छोटे से विवाद में इतना बड़ा रूप धारण कर लिया की मां बेटे ने मिलकर एक महिला का सिर फोड़ दिया सेरूणा थाने में चारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है थाना अधिकारी पवन शर्मा के अनुसार गांव गोपालसर निवासी मंजू देवी पत्नी श्रवण कुमार सुथार ने इसी गांव के श्री चंद बावरी की पत्नी कमला देवी वह उसके तीन बेटे रेवत राम गोपाल राम और गोवर्धन के खिलाफ आरोप लगाए हैं पुलिस को बताया कि वह अपने खेत में परिवार सहित रहती है आरोपी उसके खेत के नजदीक जोहड़ बीड़ में भेड बकरियां चराते हैं उनके बेटे अक्सर परिवादी के खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं पीड़िता ने बताया कि उनको बार-बार मना करने पर वे लोग गाली-गलौज करते हैं रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे आरोपी खेत में घुस आए और एक राय होकर कुल्हाड़ी से वार जान से मारने की कोशिश की उसके शोर मचाने पर पड़ोसी खेत वाले ने उसे बचाया आरोपियों ने जाते हुए जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच एएसआई महेंद्र सिंह को सुपुर्द की है