February 12, 2026

बीकानेर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई अवैध हथियार सहित दो को पकड़ा।

0
IMG_20250330_113325

बीकानेर पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ अलर्ट है और अवैध हथियारों के साथ घूम रहे दो आरोपियों को भी दबोच लिया है कोर्ट गेट और मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए इन बदमाशों को पकड़ा है दोनों मामलों में आर्म  एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है कोटगेट पुलिस ने रवि मोदी पुत्र लक्ष्मी नारायण मोदी निवासी चोतीना कुआं को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है कार्यवाही कोर्ट गेट क थाने के उप निरीक्षक गौरव बोहरा निर्देशन में की गई  हैं आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम को सुपुर्द की गई है।

दूसरा मामला मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र का है पुलिस ने कुख्यात अपराधी गोपाल जाखड़ पुत्र खिरजाराम निवासी तेजरासर को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है मामले को लेकर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पता चला है कि गोपाल जाखड़ नापासर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न स्थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार को सुपुर्द की गई है पुलिस के अनुसार शहर में अवैध हथियारों की तहत पकड़ अभियान तेज कर दिया गया है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *