February 12, 2026

नए सिरे से बनेगी वोटर लिस्ट।

0
IMG_20250725_214213

बड़ी खबर मतदाता सूची को लेकर है भारत के चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए देश में मतदाता सूची को नए सिरे से तैयार करने का आदेश दिया है 24 जून 2025 को जारी आदेश में आयोग ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन शुरू कर रहा है जिसका मकसद वोटर लिस्ट को पूरी तरीके से शुद्ध और अपडेट करना है।

चुनाव आयोग के अनुसार पिछले 20 सालों में देश में बड़े बदलाव हुए नौकरी पढ़ाई और दूसरे कारण से लोग एक शहर से दूसरे शहर या एक राज्य से दूसरे राज्य में जाकर बस गए इस प्रक्रिया को शहरीकरण और पलायन कहते हैं अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपने नए पते पर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा लेते हैं लेकिन पुराने पत्ते की लिस्ट से अपना नाम कटवाना भूल जाते हैं जिससे एक व्यक्ति का नाम कई जगह पर वोटर लिस्ट में र्दज हो जाता है इन गड़बड़ियों को दूर करने और सुनिश्चित करने के लिए केवल योग्य भारतीय नागरिक ही वोटर लिस्ट में शामिल हो यह गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है आयोग ने बताया कि एक साफ़ सूथरी और सटीक वोटर लिस्ट स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *