बीकानेर के इस क्षेत्र में बिजली विभाग ने कार्रवाई की मचा हड़कंप।
बीकानेर शहर में आज बिजली विभाग की टीम ने कसाई बड़ी और जिन्ना रोड क्षेत्र में लंबे समय से बकाया बिलों की वसूली को लेकर विभाग की ओर से अभियान चलाया गया टीम के साथ भारी पुलिस मौजूद रही ताकि किसी प्रकार की बाधा ना हो सीओ सिटी श्रवण दास स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पूर्व में भी बिजली विभाग की टीम के साथ कई घटनाएं हो चुकी है जिस कारण से इस बार विभाग ने विशेष सतर्कता पर थी कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और बिजली चोरी के मामलों में चालान भी काटे गया अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने कनेक्शन वापस करवाने के लिए विभाग के कार्यालय पहुंचने लगे बिजली कंपनी के चीफ मैनेजर देवेंद्र चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कनेक्शन बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते आज कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान कई घरों के अवैध कनेक्शन मिले ऐसे में आगे भी अभियान चला कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।