बीकानेर एमडी सहित युवक को पकड़ा
बीकानेर की नापासर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग के साथ एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा है यह कार्रवाई 21 जुलाई की शाम रोही शरेरा क्षेत्र में की गई जहां से शैरेरा निवासी रामपाल को 11.25 ग्राम एमडी जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां पुलिस ने उसे डिमांड पर भेज दिया।