February 12, 2026

बीकानेर गंदे काम की गतिविधि पर पुलिस ने की छापेमारी युवतियों व युवकों पकड़ा

0
IMG_20250330_113325

*बीकानेर के कोतवाली थाना इलाके में एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की। यह छापेमारी जोशीवाड़ा के श्री मद् मार्केट स्थित एंजल टच स्पा पर की गई।जहां से पुलिस ने तीन युवतियों सहित कई युवकों को हिरासत में लिया है*

*सूत्रों के अनुसार,लंबे समय से इस स्पा सेंटर की गतिविधियों पर संदेह जताया जा रहा था। मिली शिकायतों के आधार पर सीओ सिटी श्रवणदास संत सहित कोतवाली थाना पुलिस ने यहां दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध गतिविधियों के प्रमाण भी मिले हैं।हिरासत में लिए गए युवकों और युवतियों से थाने में पूछताछ की जा रही है। वहीं,स्पा संचालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस ने स्पा से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है, हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *