होटल के गार्डन में निकले 18 कोबरा सांप मचा हड़कंप।
सावन के महीने में नाग देवता के दर्शन शुभ माने गए हैं लेकिन जब एक साथ 18 सांप एक साथ ही आ जाए तो हड़कंप मच ही जाता है ऐसी ही एक घटना राजस्थान के उदयपुर के सेवाश्रम पुलिस के पास एक होटल में घटित हुई यहां के होटल गार्डन में एक कोबरा और म उसके 18 बच्चे एक साथ मिलने से हड़कंप मच गया मिली रिपोर्ट के अनुसार होटल के बाहर गार्डन में काफी समय से कबाड़ पड़ा था इस कबाड़ को जब हटाया तो कोबरा और उसका परिवार फन फैलाए बैठा था इतने सांपों को देखकर कर्मचारियों के पसीने छूट गए उन्होंने इस बात की जानकारी तुरंत वन विभाग की कर्मचारियों को दी होटल संचालक ने वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर की टीम को सूचित किया और सांपों को रेस्क्यू किया और वन में छोड़ा