बीकानेर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मृत्यु।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मृत्यु का मामला बीकानेर के JNV कॉलोनी थाना क्षेत्र से है जहां एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंची और खिदमतगार खादिम समिति वह असहाय सेवा संस्थान के सेवादार भी मौके पर पहुंच गए जानकारी के अनुसार पवन पुरी फटाक से करीब 100 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिला मृतक की पहचान सुरजना चौहानान के अशोक कुमार पुत्र पनाराम के रूप में हुई पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया परिजनों को सूचना दी पुलिस के अनुसार परिजनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच करवाई की जाएगी।