बीकानेर फैक्ट्री में गेट के अंदर फसने से 5 साल की मासूमबच्ची की मृत्यु।
दुखद घटना बीकानेर शहर के बीछ वाल थाना क्षेत्र से है जहां पर एक फैक्ट्री में हाइड्रोलिक गेट में फंसने की वजह से एक मासूम बच्ची की जान चली गई मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है जा रहा है कि बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एस एस फू्डस नाम फैक्ट्री के हाइड्रोलिक गेट में पांच साल की बच्ची जूली की फसने से मृत्यु हो गई। जिससे बच्ची लहुलूहान हो गई। कोई मदद करके बचाता,इससे पहले बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से मासूम बच्ची और गेट खून से लथपथ हो गया
। सूचना मिलते ही बीछवाल थाने के थानाधिकारी गोविन्द सिंह मौके पर पहुंचे और बच्ची की मोर्चरी भिजवाया। मृतका नौनिहाल बच्ची के परिजनों के परिवाद पर मर्ग दर्ज हुई है। जानकारी मिली है कि जूली के परिजन आलू-चिप्स निर्माण की इस फैक्ट्री में श्रमिक का कार्य करते है। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।