मौसम विभाग का अलर्ट
राजस्थान में पिछले कई दिनों से मानसून की बारिश लगातार हो रही है और राजस्थान में कई नदियां बारिश की वजह से तूफान पर है जिससे और शहरों में घरों में पानी भी घुस गया है कई जिलों में बाढ़ के हालात है इसी बीच मौसम विभाग ने भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है इन जिलों में धौलपुर करौली सवाई माधोपुर टोंक कोटा जिला शामिल है साथी बिजली चमकने व तेज हवाएं चलने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अब एक बार बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी होने के बाद 27- 28 जुलाई से फिर एक बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।