बीकानेर युवक पर पिस्तौल तानकर चाकू से हमला।
बीकानेर पिस्तौल तानकर से चाकू से हमला करने की घटना बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र से है जहां पर रविवार को एक युवक को रोक कर बदमाशों ने पिस्तौल तान कर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार विनायक नगर निवासी चंदन सिंह राजपूत ने संदीप लकी अर्जुन धर्मपाल शिशुपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है उसने आरोप लगाया है कि रविवार को वह घर जा रहा था आरोपियों ने होटल के पास उसे रोका और मारपीट की और पिस्तौल तान कर हाथ पर सीने पर चाकू से हमला कर दिया आरोपी उसकी जेब से ₹1700 नगदी भी छीन कर ले गए।