बीकानेर पुलिस अलर्ट 80 वाहनों पर कार्रवाई।
बीकानेर पुलिस लगातार अलर्ट है और अपराधी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चला रही है एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में बीकानेर पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्त है किसी के चलते आज नोखा पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सादू के निर्देशन व्रताअधिकारी अधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन और थाना अधिकारी अमित स्वामी के नेतृत्व में पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए गाड़ियों से लोहे के बंपर जप्त किए हैं ।
इसी संदर्भ में थाना अधिकारी अमित स्वामी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आज अभियान चलाया गया अभियान के दौरान अनेक वाहनों के आगे लोहे के भारी भरकम गाटर लगे हुए मिले जो की यातायात नियमों का उल्लंघन करने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का कारण भी है थाना अधिकारी अमित स्वामी ने बताया कि ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 80 गाड़ियों के आगे से लोहे के गाटर जप्त किया जो की काफी भारी भरकम भी है पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है थाना अधिकारी ने यह भी कहा कि अपने वाहनों पर अनाधिकृत कर रूप से कोई भी प्रकार की अतिरिक्त गाटर उपकरण न लगे जिसकी वजह से दूसरे लोगों को खतरा उत्पन्न हो।