बीकानेर हैरान करने वाली घटना
हैरान करने वाली घटना बीकानेर के कोर्ट गेट थाना क्षेत्र से है जहां पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई और और अंतिम संस्कार के लिए लेजाई जा रही महिला की अंतिम यात्रा को पुलिस ने बीच रास्ते में रुकवा दिया और शव को एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे पुल के नीचे एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हुई है और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दाह संस्कार की तैयारी को रुकवा दिया जिसके बाद महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी म में रखवाया गया पुलिस ने बताया कि मृतक महिला जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी फिलहाल मृतक महिला के परिजनों को सूचना दी गई है और उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला के मृत्यु के कारण पता लगाने में जुट गई है।