बीकानेर नहर में गिरी कार का पुलिस ने खोला राज।
बीकानेर शहर के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को नहर में एक कार गिरने के मामले में शनिवार सुबह सारा राज खुल गया हादसे के बाद लापता चल रहे घट्टू गांव निवासी 25 वर्षीय तुलसाराम उर्फ लक्ष्मण का शव आरडी 657 के पास नहर से बरामद कर लिया गया है।
थाना अधिकारी सुरेंद्र बारूपाल के अनुसार तुलसाराम और उसका चचेरा भाई सुनील मेघवाल गुरुवार को कार से अपने रिश्तेदार के यहां मिलने जा रहे थे इसी दौरान RD 644 के नजदीक तेज रफ्तार की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और कांच खुले होने से कार सीधे नहर में जा गिरी घटना के बाद सुनील किसी तरह खिड़की से बाहर निकलने में कामयाब हो गया लेकिन तुलछा राम कार सहित गहरे पानी में समा गया हैरानी इस बात की है कि हादसे के तुरंत बाद सुनील ने किसी को सूचना नहीं दी और पैदल चलते हुए वाहन की मदद से बीकानेर अपने जीजा के पास चला गया पुलिस ने जब सुनील को पूछताछ के लिए बुलाया तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ 48 घंटे बाद शनिवार सुबह तुलाराम का शव मिला इसके बाद हादसे की पुष्टि हो गई पुलिस फिलहाल मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।