बीकानेर करंट की वजह से युवक की मृत्यु
बीकानेर शहर के सेरूणा थाना क्षेत्र में लिखमीसर उतरादा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना घटित हुई जहां पर 40 वर्षीय बुद्धाराम जाट की खेत में कार्य करते समय विद्युत के खंभे से करंट की चपेट में आने से मौके परी मृत्यु हो गई परिजनों के अनुसार बुद्धाराम 16 जुलाई की सुबह करीब 10:00 बजे खेत में कृषि कार्य कर रहा था इसी दौरान पास के पोल में करंट था जिसे छुते ही वह झुलस गया और उसकी जान चली गई घटना की जानकारी मिलते ही सेरूणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया घटना को लेकर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है