February 12, 2026

बीकानेर घर में पति-पत्नी की लाश मिलने के बाद अब यह जानकारी सामने आई

0
IMG_20220330_133202

बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति की घर में मंगलवार को लाश मिली, जिसको लेकर अब नई जानकारी सामने आई है बताया जा रहा है कि दोनों  पति-पत्नी की चुन्नी से गला घोटकर हत्या की गई इसके बाद हत्यारे ने घर में रखें नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए अंदेशा यह भी है कि इस घटना को अंजाम देने में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं इतना ही नहीं पुलिस का शक किराएदार पर भी जा रहा है पुलिस अधीक्षक कवेंद्र सागर ने कहा बुजुर्ग दंपति  की हत्या हुई है घटनास्थल और परिस्थितियों को देखकर यह स्पष्ट है फिलहाल तकनीकी अनुसंधान में भी यह संकेत मिले हैं ।जल्दी मामले का खुलासा होगा उन्होंने बताया कि पानी के तीन गिलास रखे हुए हैं जिससे यह भी साफ होता है कि किसी जानकार ने वारदात को अंजाम दिया हो घर की व्यवस्था भी सामान्य प्रतीत हो रही है इस आधार पर बेटे ने पुलिस को जानकारी दी कि यह कोई साजिशन हत्या का मामला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *