हार्ट अटैक की वजह से 9 साल की मासूम बच्ची की मृत्यु
सीकर जिले के दातारामगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई बच्ची को अटैक स्कूल में इंटरवैल के दौरान आया जिससे उसकी मृत्यु हो गई जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची प्राची कुमावत पुत्री पप्पू कुमार निवासी भोमिया जी की ढाणी की थी वह दाता रामगढ़ के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की कक्षा चार में पढ़ती थी रोज की तरह वह स्कूल आई थी जहां सुबह 11:00 बजे लगभग लंच के दौरान स्कूल स्टाफ ने बताया कि लंच में के दौरान प्राची भी अन्य बच्चों की तरह टिफिन से खाना खाने लगी अचानक वह घबराहट हुई और वह गिर गई उसका टिफिन भी बिखर गया बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर सूचना पर स्टाफ ने प्राची को जाकर संभाला तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन प्राचीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मासूम की इस तरह मृत्यु के बाद हार्ट अटैक को लेकर बच्चों के माता-पिता में दहशत का माहौल है