बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई कोर्ट परिसर में।
Bikaner news ATN/बड़ी खबर इस वक्त एसीबी की कार्रवाई को लेकर है बीकानेर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक अभियोजक पी पी जगदीश रैण को ₹500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के निर्देशन में जिला सत्र न्यायालय एससी एसटी कोट परिसर में आरोपी को पकड़ा गया बताया जा रहा है कि आरोपी जगदीश रैणे ने परिवादी रावताराम से मुकदमे में अच्छी पैरवी करने की एवज में कुल ₹1000 की रिश्वत मांगी थी इसमें से ₹500 पहले ही ले चुका था और बाकी बची रकम ₹500 आज लेने के तय हुए थे जैसे ही परिवादी रावताराम ने न्यायालय परिसर में बाकी बचे ₹500 दिए की इंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जगदीश रैण को गिरफ्तार कर लिया इस दौरान आरोपी ने पकड़े जाने की डर से ₹500 का नोट मुंह में ठुस लिया लेकिन टीम ने तुरंत कार्रवाई करके उसे पकड़ लिया बाद में आरोपी को सदर थाने ले जाया गया और फिर अस्पताल में चिकित्सकों की मदद से उसके मुंह से नोट निकाल कर रुपए जप्त किए गए सूत्रों के अनुसार पी पी जगदीश रैण ने रावताराम से कैस में सहायता और मजबूती के बदले रिश्वत की मांग की थी कार्रवाई में की इंद्र कुमार और एसीबी चौकी बीकानेर का स्टाफ शामिल रहा।