मौसम विभाग का बारिश को लेकर अलर्ट जारी।
राजस्थान में बारिश का प्रकोप लगातार जारी है और बारिश की वजह से राजस्थान में कई जिलों में बाढ़ के हालात हो गए बरसात के कारण अलग-अलग हादसो में 24 घंटे में 12 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है मंगलवार को भी 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है इनमें तीन जिलों में रेड अलर्ट है कोटा पाली में आज स्कूलों की छुट्टी भी घोषित की गई है जयपुर में सोमवार से शुरू हुई बारिश का दौरा आज सुबह तक लगातार जारी है करीब 12 घंटे से हो रही बरसात के कारण शहर में जगह-जगह जल भराव हो गए हैं निचले क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश की वजह से डूबने वह बिजली गिरने बिल्डिंग गिरने और करंट लगने से चित्तौड़गढ़ में चार प्रतापगढ़ में तीन चूरू में दो कोटा में एक भरतपुर में एक और पाली में एक कुल मिलाकर 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है
मौसम विभाग में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है
