February 12, 2026

बीकानेर दो पक्षों में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष।

0
IMG_20250714_232844

बीकानेर जमीन को लेकर हिंसक विवाद का मामला मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र से है जहां पर दो पक्षों में प्लॉट को लेकर कहा सुनी इतनी बढ़ गई की बात हाथापाई तक पहुंच गई और झगड़े के दौरान फायरिंग की सूचना भी सामने आई है जिससे इलाके में डर का माहौल है सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया झगड़े में चार से पांच लोगों के चोट लगने की बात सामने आई है सिओ सिटी सरवन दास संत ने बताया कि रामपुरा बस्ती में प्लॉट को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हों गए घटना का एक वीडियो भी सामने आया हैं जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लेकर दूसरे पक्ष के ऊपर तान रहा है और इसी दौरान दोनों पक्षों में जमकर पत्थर बाजी भी हुई है दोनों पक्षों के लोग घायल भी हुए हैं सोशल मीडिया पर वायरल इस झगड़े का वीडियो में एक पक्ष के लोग तलवार लेकर तो दूसरे पक्ष के लोग पीछे दौड़ रहे हैं पुलिस के अनुसार एक पक्ष की ओर से इस विवाद को लेकर परिवाद दर्ज करवाया गया है जिस पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दिए फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मामले की तह तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है साथ में यह भी देखा जा रहा है की भूमि  को लेकर कोई पूर्व में विवाद या शिकायत पहले से दर्ज है या नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *