बीकानेर युवक की घेर का लाठी डंडों से पिटाई की।
युवक को घेरकर पिटाई करने का मामला बीकानेर के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से है मामले को लेकर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ डूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है थाना अधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी के अनुसार परिवादी कलुबास निवासी 25 वर्षीय दीपक पारीक पुत्र किशनलाल पारीक इसी मोहल्ले के बलदेव व्यास पुत्र मनोज व्यास निवासी कालुबावास व बालाजी नगर निवासी भवानी पुत्र प्रहलाद व्यास राजेश पारीक पुत्र गजानंद व्यास वह 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है ।
परिवार्दी ने बताया कि उसका भाई टिफिन सेंटर का कार्य करता है रविवार को उसकी छुट्टी थी और वह रात्रि करीब 9:15 बजे अपने भाई के साथ टिफिन डिलीवरी करने हाईवे स्थित एक स्कूल के नजदीक से जा रहे थे वह स्कूल के पास रुक गया और उसका भाई वसुंधरा कॉलोनी में टिफिन पहुंचने चला गया तभी आरोपियों ने उसे घेर कर रोक लिया वह गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से लाठियों से मारपीट की मारपीट में उसके पेट पीठ गर्दन और कंधे पर चोट लगी परिवादी के शोर मचाने पर पास ही स्थित होटल में बैठे लोग वह उसका भाई बीच बचाव करने आए और उसे छुड़वाया आरोपियों ने उसे आइंदा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी उसने बताया कि करीब 2 महीने पहले आरोपियों की उसके परिवार से लड़ाई हुई थी तब मोहल्ले के लोगों ने समझा कर उन्होंने राजीनामा कर लिया आरोपी उसे दुश्मनी रखने लगे वह इस रंजीश में उसे पर जानलेवा हमला कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह को सुपुर्द की है