बीकानेर बाइक ने मारी जोरदार टक्कर दुर्घटना में एक महिला की
बीकानेर शहर के नोखा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई रिपोर्ट के अनुसार नोखा के पारव स्टेशन के पास बाइक की टक्कर से एक महिला की मृत्यु हो गई इस घटना को लेकर मृतक महिला के परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया पारवा नोखा निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट देते हुए बताया कि 12 जुलाई की शाम उसकी चाची भूरी कंवर पत्नी चैन सिंह सड़क पार कर रही थी और इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई परिवार के लोग तुरंत उन्हें इलाज के लिए देशनोक अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना के बाद पुलिस ने रणजीत सिंह दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दि है फिलहाल बाइक चालक की पहचान में गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं