बीकानेर विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की।
विवाहित महिला द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र से है जहां पर बॉबी देवी उम्र 24 वर्ष पत्नी घनश्याम सोनी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारण पता लगाने में जुटी हुई है