बीकानेर जमीन को लेकर झगड़ा मामला दर्ज।
बीकानेर जमीन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला बीकानेर के डूंगरगढ़ से है वहां के गांव गुसांईसर बड़ा निवासी 20 वर्ष से पूनम पुत्र तुलसीराम जाट ने अपने में अपनी विधवा मां के साथ हथियारों से लैस होकर समूह द्वारा मारपीट करने व अश्लील गालियां देने लज्जा भंग करने में आपराधिक धमकियां देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है
थाना अधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी के अनुसार परिवादिया ने इसी गांव के मुखराम पुत्र लिछमणराम गोदारा टिकु राम पुत्र कृष्ण राम गोदारा गोविंद राम पुत्र बिंजा राम गोदारा मुकेश कुमार पुत्र गोपाल राम गोदारा मुखराम की पत्नी लिक्षमण राम कृष्ण राम व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है परिवारदिया ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे आरोपी ने हमारी निर्माणाधीन दीवार के पास आकर गंदी गालियां देने लगे आरोपियों ने हमारे जमीन पर दीवार बनाने की बात कही जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्र टिप्पणी की लज्जा भंग की व लाठी से मारपीट कर उसके सिर पर हमला कर दिया जब पीड़िता की विधवा मां ने बीच बचाव की कोशिश की तो मुखराम ने उनके कांन पर जोरदार मुका दे मारा जिससे उन्हें सुनने में दिक्कत हो गई दोनों ने उप जिला अस्पताल में इलाज करवाया पीड़िता ने पुलिस से जांच व न्याय की मांग की और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच ग्यासी लाल को दी है