बीकानेर पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे होटल को बंद करवाया दो युवतियों सहित 6 को हिरासत में लिया
अवैध होटल चलाने की खबर अनूपगढ़ से है जहां पर शनिवार को अनूपगढ़ पुलिस और कालीका यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 15 में स्थित एक दुकान के ऊपर बिना परमिशन के चल रहे होटल पर छापेमारी की इस दौरान पुलिस ने दो युवतियों सहित कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया इनमें होटल संचालक और तीन अन्य युवक भी शामिल है पुलिस जांच के बाद युवतियों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया होटल में ना तो आने वालों की एंट्री का रिकॉर्ड था ना जाने वालों का कोई रिकॉर्ड था किसी भी व्यक्ति से पहचान संबंधी कोई कागजात नहीं थे ।
पुलिस ने इसे सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए होटल को तुरंत बंद करवा दिया अनूपगढ़ पुलिस के अनुसार शहर में अवैध होटल गेस्ट हाउस और किराए पर दिए गए जगह की विशेष निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके।