बीकानेर युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म किया अश्लील वीडियो बनाया।
बीकानेर के जामसर थाने में नशा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जहां पर एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की घटना सामने आई है घटना के संबंध में पीड़िता की ओर से रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब एक माह पहले वह दिन में घर से दवा लेने के लिए अपने गांव से जामसर की ओर जा रही थी और इसी दौरान रास्ते में याकूब साह मिला उसने बाइक पर छोड़ने का कहकर बाइक पर बैठा लिया रास्ते में एक जगह युवती को कोल्डड्रिंक पिलाई गई जिससे वह बेसुध हो गई इस दौरान सुनसान जगह पर याकूब ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिप बना ली बाद में युवती को ब्लैकमेल करने लगा और शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर जामसर थाने में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की गई है।