February 12, 2026

बीकानेर फैक्ट्री में मजदूर को करंट लगने से हुई मृत्यु।

0
IMG_20241022_005121

फैक्ट्री में कार्य करते समय एक मजदूर को करंट लगने के कारण गर्म पानी की खेलीं में गिरने की वजह से मृत्यु का मामला बीछवाल थाना स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री से है मिली रिपोर्ट के अनुसार बीछवाल स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री में एक मजदूर को करंट लग गया जिसकी वजह से वह वहां पर बनी गर्म पानी की खेलीं में गिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया मजदूर को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई बीछवाल थाना पुलिस के अनुसार जामसर के धोलेरा गांव निवासी गिरधारी आयु 27 वर्ष पूनमचंद नाई बीछवाल फैक्ट्री स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री में कार्य करता था सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे वह भट्टी पर दूध का छेना तैयार कर रहा था तभी उसे करंट लग गया जिसकी वजह से वहां बनी गर्म पानी की खेलीं में गिर गया और वह झुलस गया जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई इस संदर्भ में मृतक के भाई छेलुराम नाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच  की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *