बीकानेर नहर में डूबने से मासूम की मृत्यु हुई।
नहर में डूबने से मृत्यु की घटना बीकानेर के बाजू थाना क्षेत्र से है जहां के गिर्राज सर गांव में रविवार को दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई मृतक के पिता भीख सिंह ने बताया कि घटना रविवार दोपहर करीब 12:00 की है जब बालक अशोक घर के पास बनी नैहर में डूब गया परिजनों ने जैसे ही उसे गायब देखा तो आसपास नजदीक तलाश शुरू की कुछ देर बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बालक को नहर से बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देरी हो चुकी थी घटना की सूचना पर बज्जू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई परिजन अचानक हुई इस मृत्यु से सभी सदमे में है