बीकानेर सिलेंडर सप्लाई करते समय गिरा युवक हुई मृत्यु
बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की गिरने से मृत्यु हो गई। घटना खान कॉलोनी फाटक के नजदीक 5 जुलाई की दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। इस मामले में मृतक के बड़े भाई असलम पुत्र मोहम्मद सलीम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक मुस्तफा इंडेन गैस सिलेंडर सप्लाई करने का कार्य करता था।
घटना के समय मुस्तफा बाइक पर गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था। तभी अचानक खान कॉलोनी फाटक के पास उसकी बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुस्तफा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।