बीकानेर करंट की चपेट में आने से हुई व्यक्ति की दर्दनाक मृत्यु
Bikaner News ATN/करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मृत्यु का मामला डूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से है जहां पर डूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की रोही अभय सिंह पुरा में 3 जुलाई की शाम 6:00 बजे करंट लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई मृतक के भाई रामू राम पुत्र जैसा राम जाट निवासी बड़ेला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई मांगीलाल खेत में कृषि कार्य कर रहा था इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया भाई के अनुसार ट्रांसफार्मर में चिंगारियां दिखाई दी मांगीलाल जब ट्रांसफार्मर के नजदीक गया तो जमीन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर गया उसको तुरंत डूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने रामू राम की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दि है।