अमरनाथ काफीले की बस से टकराई 36 यात्री घायल हुए।
घटना जम्मू कश्मीर के रामबन जिले से जहां पर शनिवार को पांच बसों के आपस में टकरा जाने से कम से कम 36 अमरनाथ यात्री घायल हो गए यह बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थी अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना सवेरे करीब 8:00 बजे जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकुट के नजदीक हुई उन्होंने बताया की टक्कर काफिले में शामिल बसों में से एक बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुई रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इलियास खान ने बताया कि पहलगाम काफिले के आखिरी वाहन ने नियंत्रण खो दिया और चंद्रकोट लंगर स्थल पर फंसे वाहनों को टक्कर मार दी जिससे चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए 36 यात्री घायल हो गए घायलों को रामबन के जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर घायलों का इलाज पुलिस अधिकारियों की निगरानी में किया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सर्वोत्तम देखभाल करने के निर्देश दिए गए प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए अन्य वाहनों में शिफ्ट कर दिया गया।