बीकानेर रंजीश के चलते युवक की पिटाई घायल की इलाज के दौरान मृत्यु मारपीट का मामला हत्या में तब्दील।
पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते 26 जून को बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट की गई जिसको इलाज के लिए पहले पीबीएम अस्पताल और फिर जोधपुर एम्स में रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई अब मारपीट का यह है मामला हत्या के मामले में तब्दील हो गया इस मामले में तीन युवकों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो अन्य लोग फरार हैं ।
एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी के अनुसार 26 जून की रात को गंगा शहर थाना क्षेत्र में चोपड़ा बाड़ी में जंभेश्वर नगर निवासी विष्णु सियाग पर लाठियां सरीयो के पाइप से हमला किया गया था जान से मारने की नीयत से उस पर कैंपर गाड़ी भी चढ़ा दी गई युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल विष्णु को पहले पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां से इलाज के लिए जोधपुर एम्स में रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई अब यह हत्या का मामला तब्दील हो गया इस मामले में बाबूलाल जाट रामचंद्र जाट मनीष जाट को पहले गिरफ्तार कर लिया गया जबकि राधेश्याम और सुखदेव जाट अभी तक फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है शुक्रवार को विष्णु की मृत्यु के बाद पुलिस ने नए सिरे से दोनों की तलाश शुरू कर दी है