February 12, 2026

तेज धमाके की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप लोग घरों से बाहर निकले।

0
IMG_20250330_113658

Bikaner News ATN/तेज धमाके की खबर बीकानेर के नोखा से है जहां पर बुधवार की सुबह करीब 7:45 पर अचानक एक तेज धमाके की आवाज से क्षेत्र के निवासियों में हड़कंप मच गया लोग घरों से बाहर निकल आए बाजारों और स्कूल में हलचल मच गई इस अचानक हुए धमाके के बाद आसमान में भी हलचल दिखाई दी पक्षी उड़ने लगे जिससे साजिश या  दुर्घटना की आशंका बढ़ गई स्थानीय लोगों के अनुसार आवाज का धमाका इतना तेज था कि घर की खिड़कियां तक खड़खड़ा गई हालांकि अभी तक प्रशासन या रक्षा विभाग से कोई किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार यह धमाका किसी फाइटर जेट के सोनिक बूम से जुड़ा हो सकता है जब कोई लड़ाकू विमान ध्वनि की गति से तेज उड़ान भरता है तो उससे उत्पन्न दबाव तरंगे जोरदार धमाके जैसी आवाज पैदा कर देते हैं जिसे सैनिक सोनिक बूम कहा जाता है फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *