बीकानेर के इस क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने मोबाइल छीना और फरार हो गए
बीकानेर के कोठारी हॉस्पिटल क्षेत्र एरिया में एक दिव्यांग कर्मचारी से मोबाइल छीनने की वारदात घटित हुई रिपोर्ट के अनुसार वल्लभ गार्डन विभाग निवासी दीपक सिंह सिसोदिया ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका दिव्यांग साला रणजीत सिंह बीका कोठारी हॉस्पिटल में कार्य करता है मंगलवार को जब वह अस्पताल से घर लौट रहा था तभी आईसीआईसी बैंक के पास दो युवक उसके पास आए और हाथ से मोबाइल फोन छीनकर वहां से फरार हो गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर दिया घटना भीड़ भाड़ क्षेत्र में हुई इसके बाद लोग दहशत में है अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है लोगों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस से मांग की है