February 12, 2026

पोल में करंट की वजह से गाय माता की मृत्यु।

0
IMG-20250702-WA0025

बारिश के मौसम में बिजली का करंट दौड़ने की वजह से आए दिन कोई ना कोई घटना घटती रहती है गंगा शहर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मेंन बाजार में बिजली के पोल में करंट आने से एक गाय की मृत्यु हो गई मामले की जानकारी मिलते ही गो सेवक युवा गो सेवा समिति एवं खाटू श्याम गौ सेवा समिति के सदस्यों की मौके पर भीड़ लग गई इस दौरान  गो सेवकों ने रोष जताया सूचना पर पहुंचे गौ सेवकों ने गाय को भूमिगत किया बारिश के मौसम में  बिजली के खंबों में करंट दौड़ रहा है इस और विभाग का ध्यान भी नहीं है बीकेसीएल को हर बार इस बात की चेतावनी दी जाती है कि लोहे के पोल चेंज करके वहां दूसरे पोल लगाए लेकिन सुनवाई नहीं हो रही गो सेवको ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और उनके आश्वासन पर सहमति बनी की लोहे के पोल बदल दिए जाएंगे इस दौरान गौ सेवक बालकिशन गुलाब गहलोत  मुरली गहलोत धनपत मारू अशोक उपाध्याय मनीष महावीर पवन राहुल कमल मारू और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *