February 12, 2026

बीकानेर हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला

0
IMG_20250630_221358

Bkn News ATN/बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में एक चलती कार में भयानक आग लग जाने की घटना सामने आई है घटना गुसाईसर गांव से 1 किलोमीटर पहले सेरुणा की तरफ हाईवे पर घटित हुई जहां राजन मूड अपनी कार से नापासर से बेनीसर की तरफ जा रहे थे अचानक कार में धुआं उठा और आग लग गई जैसे ही राजन मूड को आग की  भनक लगी तो उन्होंने फौरन कार को सड़क किनारे खड़ी कर दिया और तुरंत बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई कुछ भी मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर राख हो गई घटना की सूचना मिलते ही नापासर पुलिस मौके पर पहुंची गनीमत यह रही इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कार पूरी तरह से जलकर खत्म हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *