बीकानेर दुखद खबर ब्रेन हेमरेज के कारण कांस्टेबल गंगाधर की मृत्यु हुई।
Bkn News ATN/बीकानेर दुखद खबर बीकानेर के नापासर थाने से है जहां पर नापासर थाने में पद स्थापित कांस्टेबल गंगाधर की ब्रेन हेमरेज के कारण मृत्यु हो गई उनकी मृत्यु की सूचना से नापासर थाने में गम का माहौल छा गया वहीं डूंगरगढ़ थाने में भी शोकं की लहर छा गई क्योंकि डूंगरगढ़ थाने में भी कांस्टेबल गंगाराम लंबे समय तक पद स्थापित रहे थे एवं वर्तमान समय में नापासर थाने में पद स्थापित थे नापासर थाना अधिकारी लक्ष्मण सुथार ने शोक जताते हुए कहा कि गंगाधर बेहद जिम्मेदार और संवेदनशील थे ये अचानक घटित घटना के लिए सभी के लिए दुखदाई है रविवार सुबह 5:30 बजे नापासर थाने में ड्यूटी के दौरान 33 वर्षीय कांस्टेबल गंगाधर अचानक शौचालय के नजदीक गिर पड़े और चेतना खो बैठे कांस्टेबल गंगाधर को तुरंत थाना अधिकारी लक्ष्मण सुथार एच एम गोकुलचंद मीणा व साथियों ने नापासर अस्पताल में पहुंचाया जहां से बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर लेकर गए वहां से जयपुर रैफर कर दिया गया जहां देर रात्रि करीब 1:00 बजे गंगाधर ने अंतिम सांस ली गंगाधर पुत्र पोकरराम जाट सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ तहसील के भावजी की ढाणी के निवासी थे थाना पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह अपने व्यवहार और मुस्कान और निष्ठा के लिए पूरे नापासर में लोकप्रिय थे गत 26 जनवरी को उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला मुख्यालय पर सम्मानित भी किया गया था एच एम गोकुलचंद मीणा और अन्य साथियों जवान गॉड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई देंगे सेकंड ऑफिसर जगदीश कुमार जयपुर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवा रहे हैं थाने के एएसआई जगदीश कुमार एचएम गोकुलचंद मीणा हेड कांस्टेबल मूलाराम हेड कांस्टेबल किशन सिंह सहित थाने के सभी जवानों ने अपने साथी को भारी मन से श्रद्धांजलि दी।