बीकानेर बोलेरो और निजी बस की भिड़ंत में दो की मृत्यु
Bikaner News ATN/बीकानेर शहर के गांव गुसांईसर के नजदीक सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में बोलेरो और निजी बस की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बोलेरो सवार दो लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई मृतकों की पहचान चुरू जिले के बरजांगसर निवासी जगदीश प्रसाद और हरिप्रसाद के रूप में हुई मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए सूचना मिलने पर नापासर थाना अधिकारी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों लोगों के लोगों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया दुर्घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।