हैरान करने वाली घटना मुख्यमंत्री के काफिले में 20 गाड़ियों के टैंक में डीजल की जगह पानी मिला।
Bikaner news ATN/हैरान करने वाली घटना मध्य प्रदेश के रतलाम से है जहां पर एक अनोखी घटना घटित हुई रतलाम में शुक्रवार को आयोजित होने जा रहे रीजनल इंडस्ट्रीज स्किल एवं एम्प्लॉयमेंट मे कांक्लेव एमपी राइस 2025 से पहले एक बड़ा घटना क्रम सामने आया कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में की 19 इनोवा कार गुरुवार रात्रि के समय डीजल भरवाने के बाद अचानक बंद हो गई यह सभी गाड़ियां इंदौर से रतलाम पहुंची थी और डोसी गांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल पेट्रोल पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद कुछ दूर जाकर रुक गई गाड़ियां अचानक से बंद होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया जब गाड़ियों का डीजल टैंक टैंक खोलकर गाड़ियों की जांच की गई तो डीजल के साथ पानी मिला कुछ गाड़ियों में 20 लीटर डीजल में 10 लीटर तक पानी मिला इस तरह की स्थिति सभी गाड़ियों में पाई गई एक ट्रक में भी लगभग 200 लीटर डीजल डलवाया था जो थोड़ी दूर चलने के बाद बंद हो गया इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नायाब तहसीलदार आशीष उपाध्याय खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आनंद गौर समेत सभी अधिकारी रात्रि के समय ही मौके पहुंच गए मौके पर पहुंच गए जांच के बाद भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर को भी बुलाया गया फिलहाल मामले की जांच की जा रही है पेट्रोल पंप को रात्रि के समय सील कर दिया गयाअधिकारियों की टीम रात्रि करीब 1:00 बजे तक पेट्रोल पंप पर मौजूद रही और गाड़ियों की जांच करके रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई ।
