February 12, 2026

बीकानेर दर्दनाक हादसा ट्रेन के आगे आने से युवक की मृत्यु

0
IMG_20241022_005121

Bikaner news ATN/ट्रेन के नीचे कट कर युवक की मृत्यु की घटना बीकानेर के कोर्ट गेट थाना क्षेत्र से है जहां पर अंबेडकर सर्किल के नजदीक मंगलवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई मृतक की पहचान सुरजीत दास के रूप में हुई जो की बीछवाल क्षेत्र के एक भोजनालय में रसोई का काम करता था इस घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई दिलीप दास ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है दिलीप दास के अनुसार 25 जून की सुबह सुरजीत कम की तलाश में घर से निकला था लेकिन कुछ समय बाद उसकी मृत्यु की सूचना मिली परिजनों ने बताया कि सुरजीत पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था संभव होते इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और हादसे की हर कड़ी की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *