बीकानेर सेना के जवानों को झूठा झांसा देकर ठगी की।
Bikaner News ATN/ सेना भागा हुआ एक भूतपूर्व क्लर्क सागर गुलरिया देश के 48 जवानों को लोन पर सब्सिडी दिलाने का झूठा झांसा देकर करीब 5 करोड रुपए की अब तक ठगी कर चुका है सागर गुलरिया खुद को आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस का कैप्टन बढ़कर जवानों से संपर्क करता था और उनको बैंक से लोन दिलाने वह उसे पर 60 से 70% सब्सिडी दिलवाने का झूठा झांसा देने देकर वादा करता था जवानों से जरूरी दस्तावेज बैंक लोगिन डिटेल और ओटीपी हासिल करके वह लोन की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवा लेता था,
इस फर्जीवाड़े में बीकानेर में तैनात दो जवान भी शिकार बन गए पंजाब निवासी मोहित कुमार और उनके साथी मणयम पांडा दोनों को 14-14 लाख का लोन दिलवाया गया लेकिन रकम सब्सिडी के नाम पर आरोपी के खाते में चली गई मामले की शिकायत 17 जून को बीकानेर के सदर थाने में दर्ज करवाई गई इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की गई सभी हरकतें उजागर हो गई सागर गुलरिया की गिरफ्तारी हरियाणा के पंचकूला में पहले भी की जा चुकी है जहां से उसको बीकानेर लाया गया और 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई और पूछताछ में जानकारी में सामने आया कि आरोपी ने कई राज्यों के जवानों को इसी तरह ठगा और लोन की रकम शेयर मार्केट में निवेश कर दी जहां उसको भारी नुकसान हुआ ।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सागर ने अब तक 14 लाख रुपए से कम लोन किसी भी जवान को नहीं दिलवाया पूरी साजिश पहले से ही योजना बंद तरीके से की थी आरोपी के खिलाफ राजस्थान हरियाणा हिमाचल प्रदेश में पहले से ही मामले दर्ज हैं अभी कई और जवान मामला दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे हैं बीकानेर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है लेकिन ठगी की गई राशि की बरामदगी अभी तक नहीं की जा सकी है।