February 12, 2026

महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल में प्रवेश को लेकर खबर

0
IMG_20250330_113712

Bikaner News ATN/राजस्थान के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन के लिए अब लॉटरी की जरूरत खत्म कर दी गई है माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने आदेश जारी कर हिंदी माध्यम स्कूलों की तरह इन स्कूलों में भी पूरे साल एडमिशन की अनुमति दे दी है लॉटरी के बाद बचे हुए रिक्त रहने वाली सीटों पर पूरे साल में कभी भी आवेदन किया जा सकता है कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को हिंदी माध्यम स्कूलों की अंतिम तिथि तक की प्रवेश दिया जाएगा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि इन स्कूलों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे इस दौरान प्रदेश भरने सीटों से ही कम आवेदन मिले इस वर्ष 3737 विद्यालयों ने लॉटरी प्रक्रिया में भाग लिया था जिसमें 50657 आवेदन करता द्वारा 78205 स्कूल की चॉइस भरी गई थी लॉटरी के माध्यम से चुने गए अभ्यर्थियों को 25 जून तक अपनी ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी थी रिपोर्टिंग केवल एक ही  स्कूल में मान्य थी 6 जुलाई के बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर एडमिशन की व्यवस्था कर दी गई है अगर किसी स्कूल में एक भी सीट बाकी रह गई तो पहले आवेदन करने वाले को वहां एडमिशन दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *