टैंकर पलटते हाईवे में हुआ धमाका ड्राइवर जिंदा जला और फिर,,
दिल दहला देने वाला सड़क हादसा जयपुर – अजमेर हाईवे से है जहां पर ऐसा हादसा घटित हुआ जिसने लोगों को दहला कर रख दिया घटना नेशनल हाईवे 48 के मोखमपुरा के नजदीक की है जहां पर मेथेनॉल से भरा एक टैंकर पलट गया और पलटते ही आग का गोला बन गया इस हादसे में ड्राइवर राजेंद्र टैंकर के साथ जिंदा जल गया और किसी ने उसको बचाने की कोशिश भी नहीं की और ना ही उसे मौका मिला कि वह बच सके।
घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है जैसे ही टैंकर पलटा एक जोरदार धमाके के साथ चारों तरफ धुआ ही धुआ हो गया और टैंकर में भरा मेथेनॉल बेहद ज्वलनशील था जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया चिंगारियां ने इतना तेज रूप लिया कि लोग समझ ही नहीं पाए कि वह क्या है फिर वह दृश्य खौफनाक बन गया हादसे के बाद हाईवे पर भगदड़ मच गई लोग अपने वाहन वहीं छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे कोई स्कूटी पटककर दौड़ा तो कोई कार से बच्चों को लेकर खुले में भागा हादसे की सूचना के बाद मोकमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कई दम कल की गाड़ियां भी आग बुझाने के लिए पहुंच गई तब तक टैंकर पूरी तरीके से जल चुका था और अंदर ड्राइवर की भी मृत्यु हो चुकी थी पुलिस ने ड्राइवर की पहचान राजेंद्र रूप के रूप में की है और बताया कि ड्राइवर का शव फंसा रहा और आग की चपेट में आकर पूरी तरीके से जल गया।