February 12, 2026

बीकानेर नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी की पुलिस ने आरोपियों को राउंडअप किया।

0
IMG_20250624_202541

Bikaner News ATN/बीकानेर में नौकरी के नाम पर झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एलडीसी की नौकरी दिलाने का झांसा देता था आरोपी खुद को कृषि विश्वविद्यालय के सहायक लेखा अधिकारी बताता था आरोपी का नाम तनवीर लोहिया है और उसके चालक श्रवण पुरोहित ने विनोबा बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में युवाओं से करीब 65 लाख रुपए की ठगी की मामला सामने आने के बाद सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को राउंड अप कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार तनवीर लोहिया ने कृषि विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई युवाओं से मोटी रकम वसूल की उसने न केवल फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए बल्कि एक फर्जी जॉइनिंग लिस्ट भी जारी कर दी जिसमें युवाओं को झूठा भरोसा हो गया कि उनकी सरकारी नौकरी लग गई है लेकिन जब यह युवक जॉइनिंग के लिए कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे तो सच्चाई सामने आ गई विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ना तो कोई ऐसी भर्ती हुई और ना ही कोई ऐसी लिस्ट जारी की गई है इसके बाद झांसे में आए युवकों ने पुलिस से संपर्क किया और सदर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तनवीर लोहिया और उसके गाड़ी चालक सरवन पुरोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों ने योजना बंद तरीके से दर्जनों युवाओं को झांसे में लेकर लाखों रुपए की वसूली की इस मामले को लेकर नेता भाजपा नेता रमेश सियोता ने भी पीड़ित पक्ष के साथ आगे आते हुए प्रशासन को ज्ञापन दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है पुलिस इस मामले को लेकर बड़ी गहराई से जांच कर रही है और यह बात पता लगाने में जुटी है की ठगी का शिकार बनने वालों में कुल कितने लोग शामिल है इनकी संख्या कितनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *